मालगाड़ी में ओवर लोडिंग से बड़ा हादसा होते होते टला, रायगढ़ रेलवे स्टेशन की है घटना





बाल-बाल बचे रेल यात्री, प्लेटफार्म की छत के उड़ गए परखच्चे





प्रतिनिधि,जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा मालगाड़ी की लोडिंग और अनलोडिंग में रेलवे को अच्छा राजस्व सालों से मिल रहा है। मगर मालगाड़ी में ओवर लोडिंग देखने वाला कोई नहीं है,जिसके तहत रायगढ़ स्टेशन में ओवर लोडिंग का एक मामला सामने आया है। इस स्टेशन से कोयला लोड कर मालगाड़ी गुजर रही थी। मगर मालगाड़ी में ओवर लोडिंग होने के कारण कोयला प्लेटफार्म की छत को रगड़ते हुए निकल गयी,जिससे छत के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर आ गिरे। साथ ही छत के परखच्चे उड़ गए।गनीमत रही कि प्लेटफार्म के यात्री बाल-बाल बच गए। जिसके बाद घटना की वीडियो रविवार वायरल हो गई,जिसमें साफ पता चल रहा है कि ओवर लोडेड मालगाड़ी प्लेटफार्म के गुजर रही है और रेल यात्री प्लेटफार्म के दूसरे छोर पर खड़े हैं। अगर समय रहते यात्री सतर्क न होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। साथ ही जान-माल की क्षति भी हो सकती थी।वहीं घटना के बाद वरीय रेल अधिकारियों ने मामले के जांच के आदेश भी दे दिए हैं। जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामले में किस पर कार्रवाई होती है। मगर मामला सामने आने के बाद अन्य रेल मंडल के अधिकारी भी सकते में आ गए हैं‌।