पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव। पतरातू डैम क्षेत्र स्थित माही रेस्टोरेंट के संचालक रोशन साहू की हत्या की घटना पर राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन ने रोष व्यक्त किया है। संगठन ने इस हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से अभिलंब अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।





इस संबंध में राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के रांची जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि यह काफी दुखद और चिंता की बात है।अपराधी खुलेआम व्यवसायियों की हत्या कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं।





कुंज बिहारी साहू ने कहा की राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन ने इस बात को लगातार उठा रही है।सरकार और प्रशासन को धरना प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन देकर बार-बार आगाह कर रही है कि व्यवसायियों एवं दुकानदारों को सुरक्षा प्रदान किया जाए,लेकिन अफसोस की बात है प्रशासन के तरफ से कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है।अगर अभिलंब रोशन साहू के हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किया गया तो मजबूर होकर राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।