माहेश्वरी महिला समिति के सावन उमंग मेला का शुभारंभ,मेले में ग्राहकों की भीड़ से स्टॉलधारक गदगद
महिलाओं के हुनर प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच है सावन मेला :आशा लकड़ा
वरीय संवाददाता,रांची। माहेश्वरी महिला समिति रांची के सौजन्य से उमंग सावन मेला सह प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। भाजपा नेत्री आशा लकड़ा ने सावन मेला का उद्घाटन किया।
इस मौके पर अपने संबोधन में आशा लकड़ा ने कहा कि महिलाओं के हुनर प्रदर्शित करने और उन्हें प्रोत्साहित करने का एक सशक्त मंच है सावन मेला। इसके माध्यम से महिलाओं का उत्साहवर्धन होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में माहेश्वरी महिला समिति की यह पहल सराहनीय है।
मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष एवं उनकी पत्नी रतन सुनीता अग्रवाल एवं मनीषा बियानी का स्वागत महिला समिति की अध्यक्ष भारती चितलांगिया एवं सचिव बिमला फलोर ने किया।साथ ही माहेश्वरी प्रदेश सभा अध्यक्ष राजकुमार मारू ,महिला प्रदेश सचिव संगीता चितलांगिया , रांची सभा अध्यक्ष किशन साबू, सचिव नरेंद्र लखोटिया, युवा अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमंत माहेश्वरी का मेला संयोजिका सुमन चितलांगिया , निवर्तमान अध्यक्ष विजय जी साबू, शशि डागा रेनू फलोर, वंदना मारू, अनीता साबू ने अभिनंदन किया। सभी अतिथियों ने महादेव शंकर जी को माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
भाजपा नेत्री आशा लकड़ा ने उमंग मेले में भाग लेने वाले सभी उद्यमियों को शुभकामनाएं दी एवं जीवन में अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहने के लिए हौसला बढ़ाया।
रतन सुनीता अग्रवाल ने मेला परिसर घूमते हुए सभी स्टॉल धारकों से बात की उनका मनोबल बढ़ाया। खासकर कम पूंजी में घर बैठे काम कर रही महिलाओं के लिए इस तरह के मंच प्रदान करने के लिए सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल ऑफ़ इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया में झारखण्ड को रिप्रेजेंट करने वाली मनीषा बियानी ने माहेश्वरी महिला समिति को मेला आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।
तीन दिवसीय इस मेले में गोल्ड डायमंड के गहने, साड़ी, लहंगा, कुर्ती, गाउन, हैंड मेड ज्वेलरी, राखी, क्रॉकरी, केक के साथ लजीज व्यजन के स्टाल्स लगे हैं।
मेले के सफल आयोजन में सरला, निधि, विनीता, रश्मि,सीमा, ममता , शारदा,खुशबू, पूनम, कुमुद, रमा,मंजू,नेहा, सुमन,पारुल, रेखा, शिखा, लक्ष्मी,सरोज, सरिता, रेखा, नेहा सहित महिला समिति के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान है। उक्त जानकारी
माहेश्वरी महिला समिति की मीडिया प्रभारी
रश्मि मालपानी ने दी।





