प्रतिनिधि,चतरा। होली को बदरंग बनाने की कोशिश को नाकाम करते हुए सदर थाना पुलिस ने सोमवार को ग्राम तेलिया लोवागड़ा गांव से एक अंडा चौमीन दुकानदार करण कुमार दांगी को 18 बोतल 375 एम एल अंग्रेजी शराब मैकडॉवल व 7 बोतल महुवा शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी लोवागड़ा इलाके में कुछ लोग अंग्रेजी मिलावटी शराब का कारोबार करने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार छापामारी की गई। इस क्रम में पता चला कि चौक पर स्थित चौमीन के एक ठेला पर यह कारोबार चलाया जा रहा है। तत्काल की गई कारवाई में उक्त दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस सम्बंध में सदर थाना कांड संख्या 53/22 व भादवि की धारा 272/273 एवं उत्पाद अधि 47(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायालय अभिरक्षा में भेजने की कार्यवाई की जा रही थी।
छापामारी दल में चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार, पुनि सह थाना प्रभारी मनोहर करमाली, पुअनि सिकन्दर सिकु,पुअनि कौशल कुछ सिंह, सअनि निर्मल कुमार सिंह एवं थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।





