रांची। भारत के एकमात्र ट्रू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस मीशो ने 2023 के लिए दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की टाइम की प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाई है। इस लिस्ट में भारत की ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म मीशो सहित नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) को भी स्थान दिया गया है। मीशो ने भारत के ई-कॉमर्स परिदृश्य पर असाधारण प्रभाव डाला है।
इस लिस्ट को तैयार करने के लिए टाइम ने सभी क्षेत्रों से नॉमिनशन मांगा था,जिसके बाद संवाददाताओं के वैश्विक नेटवर्क के साथ-साथ बाहरी विशेषज्ञों से इसके लिए वोटिंग करने को कहा गया था। इस लिस्ट को तैयार करने में नवाचार, महत्वाकांक्षा और कंपनी की सफलता सहित कई प्रमुख कारकों को ध्यान में रखा गया है,जिसके बाद टाइम की ओर से इस ग्लोबल लिस्ट को जारी किया गया है।
टाइम मैगज़ीन लगभग 100 साल पुराना वैश्विक मीडिया ब्रांड है,जो अपनी मैगज़ीन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से दुनिया भर में 105 मिलियन से अधिक दर्शकों तक पहुंचता है।यह दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों तक लोगों की पहुंच को सुनिश्चित करता है।साथ ही टाइम लोगों और उनके विचारों को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने में मदद करता है।
टाइम ने कहा कि अपने प्रतिस्पर्धियों के विपरीत मीशो विक्रेताओं से कोई कमीशन नहीं लेता है, जिसके बारे में उसका कहना है कि यह उसे अपने 60% उत्पाद $4 से कम में बेचने में सक्षम बनाता है।यह उन भारतीय परिवारों तक पहुंच बनाता है जो प्रति वर्ष 6,000 से कम कमाते हैं।





