प्रतिनिधि,चौपारण।चौपारण(हजारीबाग) प्रखंड के महाराजगंज में अवस्थित मुअनम पब्लिक स्कूल में बाल दिवस(यौमे इतफा़ल )धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के प्राचार्य एवं निदेशक के द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुआ।





विद्यालय के निदेशक डा. रमेश कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में चाचा नेहरू के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनके जीवन एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वहीं प्राचार्य विनय कुमार शर्मा ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई देते हुए देश के भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू के देश के प्रति उनके समर्पण एवं देश भक्ति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माता बताया।





इस कार्यक्रम में नेहरू हाउस के बच्चों ने हिन्दी, अंग्रेजी एवं उर्दू में अपने विचार व्यक्त किए।वर्ग यूकेजी के नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपना नृत्य दिखाकर सभी का मन मोह लिया। इस बीच कार्यक्रम का समापन शिक्षक मो आसिफ के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक असगर इमाम, मनवर आलम, बिशेश्वर साव , अभिमन्यु कुमार पांडेय, नूरी परवीन, साहिना स‌इद आदि उपस्थित थे।