प्रतिनिधि,लातेहार। मनिका प्रखंड क्षेत्र के नामुदाग आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच मुखिया दिनेश कुमार सिंह के द्वारा स्वेटर का वितरण किया गया।





मुखिया दिनेश कुमार सिंह ने कहा की ठंड को देखते हुए सरकार के द्वारा बच्चों के लिए स्वेटर उपलब्ध कराया गया है। ताकि बच्चों ठंड से बच्चे और नियमित रूप से अपने केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने अभिभावक से बच्चों को नियमित रूप से केंद्र भेजने की सलाह दी। मौके पर बच्चों के अभिभावक, समेत कई लोग उपस्थित थे।