जमशेदपुर।मानगो स्थित गांधी मैदान से शनिवार नशा मुक्त रैली निकाली गई। उक्त रैली को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजली सोरेन और जिले की उपायुक्त विजया जाधव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार भी मौजूद थे। वहीं गांधी मैदान से निकली रैली का साकची गोलचक्कर स्थित बिरसा मुंडा चौक पर समापन हुआ।





इस दौरान सबसे पहले डीसी विजया जाधव और मुख्यमंत्री की बहन अंजलि सोरेन ने गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद नशा मुक्त रैली को रवाना किया गया। मौके पर डीसी ने नशा मुक्त रैली निकालने के लिए इकबाल नामक संस्था का आभार जताते हुए कहा कि इस सामाजिक कार्य के लिए संस्था आगे आई है और यह बहुत अच्छी बात है।





उन्होंने युवाओं से अपील भी की है कि नशा छोड़ें इससे अपराध बढता है। समाज से नशा खत्म हो जाए तो अपराध भी खत्म हो जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री की बहन अंजली सोरेन ने कहा कि यह काफी अच्छी पहल है। इस तरह की रैली हर प्रदेश में निकलनी चाहिए।