प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच 4 यूनिट लेयर कुक्कुट एवं 17 यूनियन बकरी ( प्रति यूनिट चार बकरी एक बकरा ) का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुईयां व कांगेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे के हाथों वितरण किया गया।





इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुईया ने कहा कि सरकार की योजना बहुत ही फायदेमंद है। लाभुकों को अनुदान के तहत कुक्कुट चूजा व बकरी दिया जा रहा है ताकि लोग आत्मनिर्भर बने सके। विशेश्वर नाथ चौबे ने कहा कि विकास योजना वित्तीय वर्ष 2020-21 -22 के कुल 21 लाभुकों में से 20 लाभुकों को 50 % अनुदान एवं एक लाभुक को 90% अनुदान पर कुक्कुट चूजा लाभुकों के बीच वितरण किया गया।





वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से बड़कागांव के पशु चिकित्सक डॉ. लईसराम गोसाई सिंह, जिला पशुपालन कार्यालय हजारीबाग महेश कुमार , संजय कुमार आपूर्तिकर्ता झारखंड पशु विकाश फर्म रामगढ़ पो,कुसुम रंजन कुमार एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य अली रजा ,अमृत रजक, विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो , राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।