पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,विष्णुगढ़।प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कार्यान्वयन हेतु बैठक आयोजित हुई।बीडीओ अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर प्रखंड क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि,सचिव,मुखिया,आंगनबाड़ी सेविका,प्रज्ञा केंद्र के आपरेटरों को योजना का कार्यान्वयन के संबंध में जानकारी दिया गया।
बीडीओ अखिलेश कुमार ने 21 से 50 वर्ष के महिलाओं को इस कल्याणकारी योजना शत प्रतिशत जोड़ने के संबंध में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी उपलब्ध कराया।उन्होंने इस योजना के लिए आनलाइन आवेदन के लिए 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी पंचायत सचिवालयों में होने वाले कैम्प के संबंध में नियम व शर्तें भी साझा किया।
बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ सभी योग्य लाभुकों को मिले,जिसके लिए विष्णुगढ़ प्रखंड सभागार में बैठक कर इसके सफल क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी दी गई।उन्होंने कहा कि सभी लाभुकों को आवेदन प्रपत्र ससमय उपलब्ध कराया जाएगा।
बीडीओ ने कहा कि 21 से 50 वर्ष की महिला इसका लाभ ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए 3 से 10 अगस्त तक सभी पंचायतों में शिविर लगाकर आवेदन आनलाइन कराया जाएगा।उन्होंने लोगों अपील करते हुए कहा कि सभी योग्य लाभुकों को इस योजना का लाभ मिलेगा।कोई इस संबंध में बिचौलिया के माध्यम से रूपया पैसा का मांग करता है तो तत्काल सम्पर्क करें।वैसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा।
इस मौके पर प्रमुख जैबुन निशा,डॉक्टर अरुण कुमार, बीडीओ अखिलेश कुमार,जिप सदस्य शेख़ तैयब,मुखिया उत्तम कुमार,निर्मल कुमार,रामचंद्र यादव बेलाल अंसारी,अजय मंडल,प्रखंड कर्मी,पंचायत पदाधिकारी उपस्थित थे।





