प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। आगामी 15 जुलाई को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्रशिक्षण भवन के ऑनलाइन उद्घाटन का जायजा लेने डीडीसी उत्कर्ष गुप्ता गुरुवार को प्रखंड के गोदोबार गांव पहुंचे। उन्होंने सभी बिंदुओं पर निरीक्षण किया और कई दिशा-निर्देश बीडीओ अभिषेक पांडे को दिया।
आपको बताते चलें कि एक ओर जहां मुख्यमंत्री प्रशिक्षण भवन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। वहीं सूबे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ऑफलाइन उद्घाटन करेंगे। इस योजना का लाभ जो बच्चे पैसे के अभाव में अच्छी शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं और शिक्षा के अभाव में नौकरी नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाकर नौकरी के हेतु कंपटीशन के लिए तैयार कराया जाएगा।





