प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा) प्रखंड में व्यवसाई टुनटुन गुप्ता की दुकान पर बच्ची की हुई हत्या की घटना को लेकर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुटे। इसमें बिहार,झारखंड के कई जिले से लोग भी शामिल थे। लोग पीड़ित परिवार के घर खूंटीकेवाल गांव में जुटे। इस दौरान अभी तक हुए कार्रवाई को लेकर चर्चा किया। हत्या के बाद गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण को पुलिस के द्वारा दो दिनों के अंदर हतयारों को गिरफ्तार करने का आस्वासन दिया गया था। दो दिन बीत जाने के बाद भी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी प्रकट किया और इसे लेकर हंटरगंज थाना पहुंचे।





थाना पहुंचकर ग्रामीणों ने गिरफ्तारी को लेकर अभी तक किए गए कार्रवाई से संबंधित जानकारी मांगा। इस दौरान थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी और पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे ने बताया कि आरोपियों के धर पकड़ के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उपस्थित ग्रामीण ने पुलिस से पीड़ित परिवार से किसी प्रकार का अकेले में बयान नहीं लेने और कार्रवाई से संबंधित कोई प्रक्रिया नहीं करने की बात कहा। साथ ही अनुसंधान का कार्रवाई भी बच्ची की मां और पिता के विश्वसनीय लोगों के समक्ष करने की बात कहा। ग्रामीणों की इस बात पर पुलिस ने सहमति जताते हुए इनके इस बात पर अमल करने की बात कहा।





इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण शांतिपूर्वक थाना पहुंचे और शांतिपूर्वक अपनी बात को रखकर वापस लौट गए। पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग किया। मालूम हो की हत्या के आरोपी टुनटुन गुप्ता अपना दुकान और मकान बंद कर पूरे परिवार के साथ फरार है।