विशेष संवाददाता,रांची। मुस्लिम मजलिस उलेमा झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल मुफ्ती अब्दुल्ला अज़हर कासमी के नेतृत्व में आज 24 जुलाई 2023 को विधानसभा अतिथि गृह में ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस मशाविरत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष फ़िरोज़ अहमद अंसारी से मुलाकात की।उनके रांची पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर हजरत मौलाना मुफ्ती अब्दुल्लाह अज़हर कासमी ने राज्य के मुस्लिम मुद्दों पर विस्तार से बताया और यहां के राजनीतिक और सामाजिक कार्यों के बारे में भी बताया,जिसपर नवनिर्वाचित अध्यक्ष फ़िरोज़ अहमद अंसारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह मशाविरत के माध्यम से हर संभव सहायता प्रदान करेंगे और हमारी जमात कानूनी सहायता करेगी।
प्रतिनिधिमंडल में हजरत मौलाना तौफीक अहमद कादरी, शहर काजी मुफ्ती कमर आलम कासमी, शहर काजी कारी जान मुहम्मद मुस्तफी, सामाजिक कार्यकर्ता खुर्शीद हसन रूमी, जमीयत अल-इराकीन के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मनान, मोहम्मद इम्तियाज, वरिष्ठ पत्रकार सैयद आलम, पत्रकार आदिल रशीद शामिल थे।





