वरीय संवाददाता,रांची। अंजुमन इस्लामिया रांची के नेतृत्व में विभिन्न मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो से मुलाकात की। उन्हें 10 जून 2023 को रांची में हुई हिंसा की पूरी जानकारी दी। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बगैर जांच के पुलिस अपनी गलती छुपाने के लिए एकतरफा कार्रवाई कर रही है।निवेदन है कि आप 10 जून घटना को संज्ञान में लेकर आवाज उठाएं।जिसपर आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकार से अनुरोध करेंगे कि कोई एजेंसी से इसकी जांच कराई जाए।
प्रतिनिधिमंडल में अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष हाजी मुख्तार, महासचिव डॉ. तारिक, शाहिद अख्तर टुकलू, मोहम्मद नजीब, मो वसीम, लहू बोलेगा से नदीम खान, राइन पंचायत के अध्यक्ष हाजी फिरोज के अलावा मेराज गद्दी, मो. फारुक समेत अन्य मौजूद थे।





