प्रतिनिधि,टंडवा ( चतरा)।सोमवार को थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ रंथु महतो व संचालन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने किया। मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा बताया गया कि मुहर्रम का पर्व 29 जुलाई को प्रखंड क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।थाना प्रभारी ने बुद्धिजीवियों व जनप्रतिनिधियों से पूर्ववत कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करने व लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई।
बीडीओ रंथु महतो ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ व अफवाहों का प्रचार- प्रसार नहीं करने, उपद्रवियों के किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना अविलंब थाना में देने की बातें कही गई।इस मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष सुभाष यादव, रफुल अंसारी, रौशन अंसारी , उपेन्द्र पांडेय, विकास पाण्डेय समेत अन्य लोग मौजूद थे।





