प्रतिनिधि,धनबाद।झारखण्ड आंदोलनकारी शहीद मनिन्द्र नाथ मंडल के पुण्यतिथि पर मेमको मोड़ में मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो के हाथो किया गया।वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री सह पूर्व जीप सदस्य तारा देवी ने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।





बलियापुर के भाजपा के ग्रामीण जिला ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष तालेश्वर साहू के पिता का मंगलवार को अहले सुबह स्वर्गवास हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे। उनके दुख की घड़ी में तारा देवी खबर सुनकर उनके आवास पहुंची एवं उनके साथ खड़े रहने के साथ हर संभव मदद करने की बात कही।तारा देवी के साथ वार्ड 53 के पार्षद पति गणेश महतो, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो,अशोक महतो, धर्मेंद्र महतो के साथ दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।