संवाददाता,बरही। रामनारायण यादव मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य डॉ विमल किशोर ने सूचना जारी कर बताया कि स्नातक कला, वाणिज्य सत्र 2023 से सत्र 2027 सेमेस्टर वन में नामांकन हेतु 4 अगस्त 2023 से 6 अगस्त 2023 तक मूल प्रमाण पत्र कॉलेज कार्यालय में जांच करवा कर दिनांक 7 अगस्त से 10 अगस्त 2023 तक नामांकन सुनिश्चित करने का सूचना जारी किया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के बाद विश्वविद्यालय द्वारा मेरिट सूची को रद्द कर दी जाएगी।





