मृतक असफाख खान के परिवार से मिले भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष
थाना प्रभारी से मिलकर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई का किया मांग
संवददाता,बरही। बरही प्रखंड अंतर्गत कोनरा पंचायत के मृतक असफाख खान के परिवार से भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज और जिलाध्यक्ष कृष्णा कुमार सहित भीम आर्मी के सदस्यों ने मुलाकात कर परिजनों को ढाढस बंधाया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि घटना के 10 दिन बाद भी कोई भी गिरफ्तारी नही हुआ है। साथ ही साथ परिजनों ने असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि दिए गए आवेदन पर अभी तक केस रजिस्टर तक नही किया गया है। परिजनों को केस नंबर भी नही मिल पाया है।
इस दौरान भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष संजय रविदास ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए थी। इसके बाद भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने बरही थाना प्रभारी से मुलाकात किया।मुलाकात के दौरान भीम आर्मी ने केस रजिस्टर करने को कहा। साथ ही जल्द ही एफआईआर कॉपी देने को कहा।भीम आर्मी के सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 2 दिनों के अंदर प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं होती है तो भीम आर्मी के द्वारा बरही पुलिस के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
मौके पर जिला वरीय सचिव राहुल अम्बेडकर, महासचिव सुजीत कुमार दास, सचिव दिलीप कुमार, बचनदेव रविदास, बरही प्रखण्ड अध्यक्ष लक्ष्मण राव एंव उनकी पूरी टीम, बरकट्ठा प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमोद कुमार एंव उनकी पूरी टीम, चौपारण की टीम एंव पदमा की टीम सहित भीम आर्मी के कई सदस्य उपस्थित रहे।





