प्रतिनिधि, बलियापुर। डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में बारहवीं कक्षा और दसवीं के मेधावी छात्रों को शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर विद्यालय ने उन्हें सम्मानित किया।





कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि धनश्याम ग्रोवर थे। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये छात्र अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। कुमकुम ने जिस परिस्थिति में सफलता प्राप्त की है, वह कबीलेतारीफ है। प्राचार्य महोदय ने कहा कि कुमकुम ने एक नजीर पेश की है। इस प्रकार की परिथिति में अच्छे अच्छों का हौसला समाप्त हो जाता है। विद्यालय कक्षा 12 की टॉपर कुमकुम गोराई को सम्मानित करते हुए गर्व का अनुभव करता है। कक्षा 10 के टॉपर नयन दत्ता और अन्य 28 छात्र बधाई के पात्र हैं,जिन्होंने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इन बच्चों में असीम संभावनाएं हैं और ये जिस क्षेत्र में जायेंगे अपने राष्ट्र के विकास में योगदान देगें। इन बच्चों को पारितोषिक भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर सभी छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।