प्रतिनिधि, सिंदरी /बलियापुर । सरकार के आदेशानुसार चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव अभियान मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बलियापुर प्रखंड कार्यालय में तीनों मंडल जिसमें (बलियापुर पूर्वी, पश्चिमी एवं सिंदरी) की माटी को संग्रह कर कर भव्य समापन किया गया।
मुख्य अतिथि सिंदरी विधायक पत्नी तारा देवी ने आयोजित खास कार्यक्रम के तहत मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस अभियान के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरदर्शी सोच के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। इसमें भारत के अलग-अलग ग्रामों से 75000 कलसों में मिट्टी एकत्रित की गयी। इस मिट्टी का उपयोग दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बनी अमृत वाटिका को विकसित करने के लिए किया जाएगा एवं पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का प्रयास होगा।
मौके पर कार्यक्रम की प्रभारी निताई रजवार, पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, कार्य समिति सदस्य धर्मजीत सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतलाल प्रमाणिक, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो ,मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, मंटू रवानी, अरविंद पाठक ,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश बाउरी ,मुखिया विजय गोराई, दीपक ,को पी विद्युत मुखर्जी ,विनय मुखर्जी ,नेपाल महतो, राकेश तिवारी, दरबारी मोहाली, सपन बनर्जी, बीरंची सिंह, रंजीत मंडल, गणेश महतो एनिमा सिंह, इंदू बाला देवी, रंजना शर्मा, रमेश रजवार , रामेश्वर मरांडी, जयदेव महतो, मिंटू साहब ,रतन सिंह, मुक्तेश्वर महतो ,विश्वामित्र महतो आदि पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थें।





