प्रतिनिधि,चतरा।ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस की प्रखंड इकाई की अहम बैठक रविवार को चुनाव प्रभारी सह यूथ मोमिन कांफ्रेंस के जिलाध्यक्ष नेसार अंसारी की अध्यक्षता में पत्थलगड्डा प्रखंड के ग्राम सिंघानी के उर्दू स्कूल में आयोजित की गई।मुख्य अतिथि के रूप में यूथ प्रदेश महासचिव मो इकबाल अंसारी मौजूद थे।इस आयोजन का संचालन मौलाना महफूज रहमान ने किया।कार्यक्रम का आगाज हाफिज मो तौफीक ने तिलावते कुरान से किया।





इस बैठक में मोमिन कांफ्रेंस को और भी ज्यादा धारदार कैसे बनाया जाय,गांव स्तर तक मोमिन कांफ्रेंस को कैसे पहुंचाया जाए, समाज में तेजी से फैल रही वैमनस्ता ,कुरीति जैसे दहेज जैसी कुप्रथा,शराब पर पाबंदी, शिक्षा के प्रति जागरूक बनाकर हक अधिकार के प्रति जागरूक कैसे बनाया जाय तथा सामाजिक क्षेत्र,राजनैतिक क्षेत्र में कैसे भागीदारी सुनिश्चित की जाय इन्ही सब प्रमुख मुद्दों पर परिचर्चा की गई।बैठक के बाद चतरा जिले के शेष प्रखंडों में भी अवामी तौर पर बैठक कर दहेज,शराब,अशिक्षा जैसी मुद्दों को डोर टू डोर जाकर जागरूक करने का काम किया जाएगा।





इस बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी के लिए मौलाना महफूज रहमान को चुना गया।प्रखंड अध्यक्ष के लिए मो महफूज,कार्यकारी अध्यक्ष मो इसराइल,उपाध्यक्ष मौलाना मुस्ताक,सचिव मो परवेज,कोषाध्यक्ष मो इफ्तेखार, मीडिया प्रभारी मो अख्तर अंसारी,कार्यकारिणी सदस्य मो इस्माइल, मो फिरदौस ,मो रहूफ को मनोनीत किया गया।





बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष नेसार अंसारी तथा प्रदेश महासचिव मो इकबाल अंसारी को गर्मजोशी से माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस बैठक में मो समशाद,मो शहजाद, मो यासिर, अबु तल्हा, मो कौशर के अलावे, पत्थलगड्डा प्रखंड के दर्जनों मोमिन शुभचिंतक मौजूद थे।अंत में पूरे मुल्क में अमन शांति के लिए दुआ कर सभा की समाप्ति की गई।