प्रतिनिधि,चौपारण। यवनपुर प्रखंड अंतर्गत यवनपुर पंचायत भवन परिसर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव मौजूद थे।कार्यक्रम आरंभ होने से पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव मुखिया जानकी यादव समाजसेवी डब्लू अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं मुखिया जानकी यादव ने विधायक को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।
शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह जनहित में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे बहुत ही जनकल्याणकारी योजना है,जिसका समुचित लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है।वहीं इस शिविर में अबुआ आवास, वृद्धा पेंशन, पीएम आवास ,जाति आय सहित अन्य जरूरी कार्यों के निष्पादन हेतु कई स्टाल विभाग द्वारा लगाए गए थे। जिसमें कई का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया।





