याद किए गए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद
खेल मनुष्य के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक:मुकुंद साव
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण/हजारीबाग।खेल मनुष्य के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।खेल खेलने वाले व्यक्ति स्वस्थ रहते हैं।भारत ने कई खेल महारथियों को जन्म दिया है जैसे पीटी उषा जिन्हें उड़नपरी के नाम से भी जाना जाता है,सचिन तेंदुलकर जिन्हें मास्टर ब्लास्टर के नाम से भी जाना जाता है और मेजर ध्यानचंद जिन्हें हॉकी के जादूगर के नाम से भी जाना जाता है।साथ ही अभी वर्तमान समय में सानिया मिर्जा,महेंद्र सिंह धौनी जैसे कई खेल के हस्ती खेल की दुनिया में धमाल मचाए हुए हैं।उक्त बातें आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर निवर्तमान सांसद प्रतिनिधि और भाजपा नेता मुकुंद साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, कि भारत ने पहला राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त, 2012 को मनाया था।खेल दिवस मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। जिनका जन्म इसी दिन हुआ था।
मुकुंद साव ने कहा कि हॉकी के जादूगर और जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 को हुआ था।साव ने कहा है कि राष्ट्रीय खेल दिवस का प्राथमिक उद्देश्य खेलों के महत्व और दैनिक जीवन में शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।भारत सरकार भी राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम,आयोजन,सेमिनार आदि आयोजित करती है।
मुकुंद साव ने कहा कि FIT Indian वेबसाइट के अनुसार इस दिन को खेलों के मूल्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य मनाया जाता है।अनुशासन,दृढ़ता, खिलाड़ी, भावना और टीमवर्क और बड़े पैमाने पर लोगों को खेलो को अपनाने और इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। साथ ही फिट और स्वस्थ रहने के महत्व पर जोर देता है। राष्ट्रीय खेल दिवस राष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इसका आयोजन हर साल राष्ट्रपति भवन में किया जाता है और भारत के महामहिम राष्ट्रपति देश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करते हैं।इस वर्ष भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी तथा भारत के खेल मंत्री महोदय ने राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।
इस अवसर पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल,तथा अविभाजित बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार यादव ने हजारीबाग के खिलाड़ियों को बेलाही (चौपारण) के रात्रि फुटबाल मैच के उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों को बधाई दी है तथा शुभकामनाएं व्यक्त की है।





