पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा। युवा महोत्सव 2024 की तैयारी का जायजा लेने शनिवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पदाधिकारी चतरा कॉलेज पहुंचे।
28वें विनोबा भावे विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज युवा महोत्सव झूमर 2024 महाविद्यालय के छात्रों द्वारा 18 से 20 दिसंबर तक आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है।इस आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विश्वविद्यालय की टीम चतरा कॉलेज आई थी।
टीम में मुख्य रूप से शामिल प्रॉक्टर प्रोफेसर डॉक्टर मिथिलेश कुमार सिंह,एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉक्टर जॉन रूफीना तिर्की,यू सेट की प्रोफेसर अर्चना धान ने महाविद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों,शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।आयोजन स्थल का चयन,टीम मैनेजमेंट और प्रतिभागियों के रहने की व्यवस्था,भोजन की व्यवस्था आदि का जायजा लिए।साथ ही वे आयोजन का सफल संचालन और आयोजन के लिए संतुष्ट भी दिखे।





