प्रतिनिधि,जमशेदपुर/धनबाद। कौशल भारत मिशन के लिए प्रतिबद्ध होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने गवर्नमेन्ट इंडस्ट्रियल टेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) के सहयोग से धनबाद के झारूदीह स्थित जय प्रकाश नगर में झारखंड के पहले कौशल विकास केन्द्र का उद्घाटन किया है। यह नया केन्द्र स्थानीय युवाओं को नौकरी उन्मुख तकनीकी कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाएगा।





होंडा के नए कौशल विकास केन्द्र का उद्घाटन संदीप सिंह आईएएस (डिप्टी कमिश्नर, धनबाद), आनंद कुमार, (प्रिंसिपल, इंडस्ट्रियल टेनिंग इंस्टीट्यूट, धनबाद), राजेन्द्र भीमराव शिंदे (जनरल मैनेजर, रीज़नल बिज़नेस ईस्ट कस्टमर सर्विस, एचएमएसआई) तथा गवर्नमेन्ट आईटीआई, धनबाद एवं एचएमएसआई के अन्य दिग्गज अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।





इस अवसर पर आत्सुशी ओगाता, मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ, होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने कहा कि अपने कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व को पूरा करते हुए एचएमएसआई भारतीय युवाओं को सशक्त बनाने के लिए कौशल भारत मिशन को सक्रियता से समर्थन प्रदान कर रही है। ऑटोमोबाइल उद्योग में तेज़ी से आ रहे बदलावों के चलते कुशल टेकनिकल मैनपावर की मांग बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए, एचएमएसआई ने झारखंड में पहले कौशल विकास केन्द्र का उद्घाटन किया है। धनबाद में यह नया कौशल विकास केन्द्र, स्थानीय युवाओं को अपस्किल करने एवं उनकी रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।