उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने जब से प्रदेश पुलिस की बागडोर संभाली है तब से पुलिस विभाग की कार्यशैली में निरंतर सुधार के लिए और आम लोगों के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए मातहतो के ढीले पेंच कसे। आपको बता दे कि यूपी पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने स्पेशल टास्क फोर्स के गोमती नगर मुख्यालय का खास निरीक्षण किया।पुलिस महानिदेशक ने निरीक्षण दौरान एसटीएफ की जरूरतों की गहन समीक्षा की और ताकत बढ़ाने समेत उसे और पत्थर की तरह मजबूत बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा। एसटीएफ के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए पुलिस महानिदेशक ने संगठित अपराधियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के साथ अन्य खास बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसटीएफ द्वारा दिए प्रस्तावों जैसे अभियोजन अधिकारी एवं अन्य पदों पर नियुक्ति समेत ताकत में बढ़ोतरी, एसटीएफ की यूनिटों के भवन निर्माण, साइबर से संबंधित व अन्य अत्याधुनिक संसाधनों की उपलब्धता एवं रखरखाव आदि पर चर्चा की गई। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश ने संगठन के कार्यों के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। पुलिस महानिदेशक ने एसटीएफ को पत्थर की तरह मजबूत बनाने से संबंधित बिंदुओं पर जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार कर पुलिस मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए।