पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।उत्तर प्रदेश का वांछित आरोपी अंकित यादव को पाकुड़ से गिरफ्तार किया गया है। अंकित यादव पर यूपी के वाराणसी में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें धारा 147/148/149/307/323 और 7 CLA Act शामिल है।
पाकुड़ पुलिस ने अंकित यादव को गिरफ्तार करने के बाद चिकित्सकीय जांच के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र लिखा है। इसके बाद आरोपी को ट्रांजिट डिमांड करने के पश्चात यूपी पुलिस अपने साथ वाराणसी ले जाएगी।
प्राप्त खबर के अनुसार अंकित यादव पिता स्वo बंशी यादव, मकान नंo D/48/64 मिसिर पोखरा लक्ष्मीकुण्ड थाना लक्शा जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश को पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा कालोनी से गिरफ्तार किया गया है। अंकित यादव को ट्रांजिट डिमांड करने के पश्चात यूपी पुलिस अपने साथ वाराणसी ले जाएगी। अंकित यादव के ऊपर कई मामले दर्ज है,जिसको लेकर यूपी पुलिस ने अंकित यादव के ऊपर इनाम घोषित कर रखा था,जिसको लेकर यूपी पुलिस अंकित यादव की तलाश कर रही थी।





