उत्तर प्रदेश के आखिरी जिले सोनभद्र की सीमा से करीब सात किमी दूर झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी इलाके में शनिवार की रात नक्सलियों ने जमकर कर तांडव किया। नक्सलियों ने सड़क निर्माण का कार्य करवा रही निजी कम्पनी के घघरी गांव के कैंप कार्यालय पर धावा बोल दिया और कई वाहनों को फूंक डाला।कुछ वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।नक्सलियों ने रंगदारी न देने पर ये तांडव मचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी कंपनी बिलासपुर से बीरबल होते हुए धुरकी तक सड़क निर्माण करवा रही है।घघरी गांव में कंपनी का कार्यालय है।कार्यालय में रह रहे मुंशी विजय दुबे ने बताया कि शनिवार की रात 12:00 बजे अचानक लगभग 30 हथियारबंद नकाबपोश नक्सली वीआरएस कंपनी के घघरी कैंप कार्यालय पर आये। उस समय कैंप में कंपनी में काम करने वाले सो रहे थे।एक ग्रेंडर ,रोलर और दो हाइवा में डीजल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया।जेसीबी मशीन का शीशा तोड़ दिया । नक्सली एक चालक को पकड़कर पीटने लगे और उसे लेकर कैंप ऑफिस पहुंचे। नक्सलियों ने ऑफिस में सो रहे सभी को बाहर निकालकर एक जगह खड़ा कर दिया और कैंप में रखे डीजल को वाहनों पर छिड़ककर आग लगा दी।नक्सलियों ने लगभग आधा घंटा तक तांडव किया। इसके बाद नक्सलियों ने गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।नक्सलियों ने जाते हुए दो से तीन राउंड फायरिंग भी की और कहा अभी तो ये ट्रेलर है।अगर काम शुरू हुआ तो घातक फिल्म शुरू होगी। आपको बताते चलें कि एक महीने पहले 25 जून को नक्सलियों ने दिन दहाड़े वीआरएस कंपनी के खुटिया कैंप ऑफिस से इंजीनियर नागेंद्र सिंह का अपहरण कर अपने साथ लेकर जंगल के अंदर चले गये थे।अपहरण किये गये इंजीनियर को चार घंटे बाद छोड़े थे।कंपनी के इंजीनियर नागेंद्र सिंह को नक्सलियों ने दो फीसदी रंगदारी लेने के अपहरण किया था।इसके पहले नक्सलियों ने कई बार मोबाईल पर रंगदारी के लिए धमकी दे चुके है। हथियार बंद नकाबपोश नक्सलियों द्वारा वाहनों को जलाये जाने की सूचना पर एसडीपीओ प्रमोद केसरी ने घटनास्थल का जायजा लिया गया है।अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।एसडीपीओ ने कहा कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी
यूपी-झारखंड बार्डर पर नक्सलियों का तांडव,फूंके कई वाहन
यूपी-झारखंड बार्डर पर नक्सलियों का तांडव , फूंके कई वाहन <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

