कानपुर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पकड़े गए आतंकी मिनहाज और मुशीर उनके साथियों को लेकर एटीएस टीम गुरुवार की देर रात कानपुर पहुंची थी।एटीएस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान छह घरों को निगरानी में लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकियों ने घटनाओं को अंजाम देने के बाद चमनगंज, नई सड़क और जाजमऊ के इन्हीं घरों में छुपने का प्लान बनाया था। एटीएस की टीम पिछले एक सप्ताह से आतंकी मिनहाज और मुशीर से पूछताछ में जुटी थी।उसके तीन साथियों लईक, मुस्तकीम और शकील से भी पूछताछ हो रही थी। गुरुवार देर रात असलहों की सप्लाई को समझने के लिए एटीएस टीम पांचों को शहर लेकर पहुंची और यहां आफाक नाम के संदिग्ध की तलाश में थी। कुछ इलाकों में छापेमारी भी भी हुई।आफाक के जानने वाले लोगों से भी पूछताछ हुई मगर एटीएस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा।इसी दौरान एटीएस को छह घरों का भी पता लगा जिनके बारे में आतंकियों को तब बताया गया था जब वह असलहा को देखने के लिए कानपुर आए थे।आतंकियों ने इसी घरों में बैठक करने के साथ प्रदेश के अन्य शहरों में घटना करने के बाद यहीं पर छुपने का प्लान बनाया था। एटीएस ने चमनगंज, नई सड़क और जाजमऊ में इन घरों को चिन्हित किया।इन घरों में रहने वालों को पूछताछ के लिए नही बुलाया गया लेकिन इनके घरों के बाहर निगरानी जरूर बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार यहां रहने वाले लोगों की हरकत पर खास नजर रखी जा रही है शायद इनकी हरकत से संदिग्ध आफाक के बारे में कुछ सूचना मिल सकती है। एटीएस आतंकियों के साथ जिस संदिग्ध आफाक को तलाशने के लिए कानपुर गई थी उसकी बहुत जानकारी नहीं मिल सकी है।आफाक की आखिरी लोकेशन हैदराबाद में मिली है औ मोबाइल ऑफ होने से अब वह कहां हैं इसका अंदाजा नहीं लग रहा है। आपको बताते चले कि आफाक ने लईक के साथ मिलकर आतंकियों को असलहा दिलवाने का काम किया था। एटीएस को उसके तीन मोबाइल नम्बर मिले थे, जिनकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया गया। दो मोबाइल नम्बर बंद मिले। तीसरा कुछ मिनटों के लिए खुला था, जिसकी लोकेशन हैदराबाद में मिली थी। उसके बाद वह भी बंद हो गया।
यूपी में धमाकों के बाद कानपुर में छिपने का था अलकायदा के आतंकियों का प्लान
यूपी में धमाकों के बाद कानपुर में छिपने का था अलकायदा के आतंकियों का प्लान <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

