लखनऊ।उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कसकर ताल ठोक कर चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।यूपी 2022 विधानसभा चुनाव में पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी भी चुनावी मैदान में कूदने की तैयारी कर रही है।मंगलवार को एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव के के शर्मा ने मीडिया से कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए सभी विपक्षी दलों को मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की अगुआई में मोर्चा बनाना चाहिए और इसके लिए एनसीपी ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। के के शर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की तरह उत्तर प्रदेश में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए प्रयासरत हैं। के के शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा है। यहां संवैधानिक संस्थाओं को आघात पहुंचाया जा रहा है।के के शर्मा ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ एनसीपी सूबे के सभी जिलों में संविधान बचाओ, उत्तर प्रदेश बचाओ जन जागरण अभियान चलाएगी।
यूपी विधानसभा चुनाव में एनसीपी भी ठोकेगी ताल
यूपी विधानसभा चुनाव में एनसीपी भी ठोकेगी ताल
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

