विशेष संवाददाता,रांची। योग विद्या प्राणिक हीलिंग झारखंड ट्रस्ट द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर रांची के खेल गांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में भव्य मेडिटेशन कैंप का आयोजन किया गया।इसमें करीब 4000 लोगों ने एक साथ बैठकर मैडिटेशन किया। इसमें पूर्णिमा के दिन मेडिटेशन करने के महत्व के बारे में बताया गया तथा मास्टर चोआकाक सुई जी द्वारा बताई गई द्वि- ह्रदय ध्यान तकनीक द्वारा सभी ने एक साथ बैठकर सामूहिक रूप से मैडिटेशन किया। ताना भगत स्टेडियम में प्राणिक एक्सपो का भी कैंप लगाया गया था। जिसमें लोगों ने निशुल्क प्राणिक उपचार करवाकर इसका लाभ उठाया।
इस मैडिटेशन को कराने का उद्देश्य यह था इसके माध्यम से समाज में प्रेम, दया, सद्भावना, आपसी सामंजस्य जैसी सकारात्मक भावना का संचार हो। इस मैडिटेशन कैंप में विभिन्न स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया। विभिन्न संस्थानों और संस्थाओं के लोगों ने मेडिटेशन करने के लाभ के बारे में जाना तथा इसे करने की तकनीक का अभ्यास कर इसका अनुभव प्राप्त किया।
प्राणिक हीलिंग के रांची में कई हैं,जिनमें नियमित रूप से मेडिटेशन हिलींग तथा इनके कोर्सेज भी सिखाते जाते हैं। आगामी चार जून की पूर्णिमा को भी स्वर्ण भूमि हाल में निशुल्क मेडिटेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा,जिसमें 500 लोग एक साथ बैठकर मेडिटेशन करेंगे। संस्था का उद्देश्य यह है कि एक सुंदर, स्वस्थ, खुशहाल झारखंड की संरचना में योगदान कर सकें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





