पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।योगदा आश्रम में सोमवार को भक्ति और हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। उत्सव सुबह स्वामी वसुदेवनन्द गिरी द्वारा संचालित विशेष ऑनलाइन सामूहिक ध्यान के साथ आरंभ हुआ,जिसमें पूरे भारत से अनेक भक्तों ने भाग लिया।उसके बाद सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक कार्यक्रम में भाग लेने वाले भक्त, स्वामी अमरानंद गिरी और ब्रह्मचारी शांभवानंद के भजनों के आनंदमय गायन में शामिल हुए।जब जन्माष्टमी पूजा की जा रही थी।भजनों के बाद वहां उपस्थित भक्तों और सन्यासियों को प्रसाद वितरित किया गया।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह शाम को विशेष 3 घंटे लंबे ध्यान के साथ समाप्त हुआ,जहां स्वामी अमरानंद गिरी ने श्रीमद-भागवतम (भागवत पुराण) से एक प्रेरक कहानी पढ़ी और मेजदा पुस्तक से एक घटना का विवरण किया,जिसमें बताया गया कि कैसे श्री श्री परमहंस योगानंद को भगवान कृष्ण के दर्शन हुए।





