पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संसद भवन में श्रद्धांजलि अर्पित किया।
संजय सेठ ने कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान के माध्यम से हर भारतीय को जो अधिकार दिए, कर्तव्यों का बोध कराया, उसके लिए संपूर्ण राष्ट्र उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करता है।





