पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ गुरदासपुर में शहीद राम प्रकाश प्रभाकर की 33वीं बरसी पर आयोजित शहीदों को समर्पित कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवक संघ के सह सर कार्यवाह अरुण कुमार ने की।





शहीद राम प्रकाश प्रभाकर की 33वीं बरसी पर उन्हें नमन करते हुए संजय सेठ ने कहा कि राम प्रकाश प्रभाकर देश के वीर सपूतों में से एक थे उनका बलिदान देश हमेशा याद रखेगा।राम प्रकाश प्रभाकर अपने जीवन काल के अंतिम समय तक समाज को समर्पित कर दिया।वो सभी समाज के लोगों को साथ लेकर एक सूत्र में पिरोकर चलते थे,वह संघ के प्रचारक के रूप में भी कई उल्लेखनीय कार्य किया,उनका हर कार्य उनका संपूर्ण जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है,चाहे समाज का कोई भी वर्ग हो, उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में भी काफी काम किया। राम प्रकाश का जीवन हर व्यक्ति के लिए प्रेरणादायी है।