प्रतिनिधि,बड़कागांव। प्रखंड अंतर्गत राम जानकी मंदिर में पुजारी चिंतामन महतो के द्वारा जगन्नाथ पूजा रथ यात्रा हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया। पूजा को लेकर श्रद्धालु सुबह से ही अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए थे। सुबह से ही पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान जगरनाथ भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा पूजा अर्चना की एवं अपने परिवार के लिए सुख वह समृद्धि की कामना की। वहीं रथ यात्रा पूजा को लेकर भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को सजी हुई रथ में बैठा कर नगर भ्रमण कराया गया।
रथ खींचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। रथ यात्रा राम जानकी मंदिर से शुभारंभ किया गया ।बड़कागांव मुख्य चौक, दैनिक बाजार, कुशवाहा मोहल्ला, सूर्य मंदिर से पुनः वापस लौटते मुख्य चौक होते हुए देर शाम हजारीबाग रोड स्थित रेंज ऑफिस प्रेम नगर मौसी बाड़ी पहुंचा। जहां श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान का आरती उतार एवं पूजा अर्चना कर स्वागत कर मंदिर में प्रवेश कराया गया। भगवान 9 दिनों तक मौसी बाड़ी में ही रहेंगे । पूजा को लेकर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं बड़कागांव विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी रघुनंदन मिस्त्री के द्वारा 25 किलो का त्रिशूल दान स्वरूप मंदिर में लगाया गया।
पूजा के 1 दिन पूर्व सोमवार रात्रि को स्थानीय कलाकारों के द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें भक्तजनों ने शामिल होकर लोगों का सहयोग किया।पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की के द्वारा मंदिर परिसर एवं मेले में जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया था। बताते चलें कि बड़कागांव में उक्त रथ यात्रा जगरनाथ पूजा पिछले 73 वर्षों से मनाई जा रही है।
पूजा को सफल बनाने में मुख्य रूप से मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से पुजारी चिंतामणि महतो, पिंटू गुप्ता, इंग्लेश सोनी, संतोष ठाकुर, सरजू भुइयां, कृष्णा प्रजापति, हरि महतो, रामचंद्र गुप्ता, सुभाष ओझा, डोमन महतो, हरीनाथ राम, प्रेमचंद महतो, पदुम महतो, कीर्तन महतो, अंतू महतो, वीरेंद्र महतो, बंधन महतो, नागेश्वर साव के अलावा कई शामिल है।





