रबी फसल के मूल्य नीति के लिए पूर्वोत्तर राज्यों के साथ क्षेत्रीय बैठक आयोजित
रबी फसल 2025-26 का तय लक्ष्य मिलकर पूरा करेंगे:विकास पाल शर्मा
पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।कृषि लागत और मूल्य आयोग, कृषि एवं किसान मंत्रालय भारत सरकार की ओर से रबी फसल 2025-26 सीजन के लिए मूल्य नीति निर्धारण के लिए पूर्वी राज्यों के साथ क्षेत्रीय बैठक हुई।शुक्रवार को स्थानीय होटल में आयोजित बैठक में झारखंड,बिहार,छतीसगढ़, ओड़िसा और पश्चिम बंगाल के कृषि पदाधिकारी और किसान शामिल हुए।इस कार्यक्रम का आयोजन झारखंड सरकार के कृषि निदेशालय के सहयोग से किया गया।
इस अवसर पर कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइस के चेयरमैन विकास पाल शर्मा ने कहा कि पूर्वी भारत को रबी फसल के लिए तय लक्ष्य को पूरा करना है। रबी फसल 2025-26 के तय लक्ष्य को पूरा करने में सभी का सहयोग चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार,राज्य सरकार,किसान,कृषि संगठनों आदि को मिलकर काम करना होगा। रबी फसल की नयी पॉलिसी का लाभ किसानों को पहुंचाना का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइस के मेंबर सचिव अनुपम मित्र,सदस्य डॉ नवीन प्रकाश सिंह, झारखंड सरकार के कुमार ताराचंद,प्रदीप हजारी,बिहार कृषि विभाग के मृत्युंजय कुमार,छतीसगढ़ कृषि विभाग के गयाराम, पश्चिम बंगाल कृषि विभाग से बी मुखर्जी ने रबी फसल 2025-26 के तय लक्ष्य को पूरा करने पर जोर दिया और अपने अपने राज्यों के कृषि और फसल उत्पादन पर अपनी बातों को रखा। तकनीकी सत्र में गौरव कुमार, डॉक्टर प्रवीण कुमार वर्मा, डॉक्टर बीके झा, डॉक्टर एसबी मिश्रा, डॉक्टर पीके साहू ने अपने विचार रखे।





