वरीय संवाददाता,रांची।सामाजिक संस्था रांची जिला रौनियार वैश्य सभा के तत्वावधान में सोमवार को पहाड़ी मंदिर परिसर में सेवा शिविर लगाया गया। इस शिविर में भक्तों के बीच फल, चाय-पानी व बिस्कुट आदि का वितरण किया गया।





सेवा शिविर के सफल संचालन में सुरेश कुमार गुप्ता, सुबोध गुप्ता, बिरेन्दर गुप्ता, प्रो.प्रदीप कुमार गुप्ता, विरेन्द्र कुमार गुप्ता, बिहारी लाल गुप्ता, अजय गुप्ता, रावेन्द्र गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता, जय किशोर गुप्ता, संजय गुप्ता, मनीष गुप्ता सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर काफी संख्या में रौनियार वैश्य सभा के सदस्यगण उपस्थित थे।