वरीय संवाददाता,रांची। नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार के निर्देशानुसार रांची नगर निगम के द्वारा रिलेशंस के सहयोग से सरोवर नगर पश्चिम सोसाइटी,देवी मंडप रातु रोड में सोसाइटी के लोगों के बीच पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत 100 फलदार वृक्षों का वितरण किया गया।साथ ही साथ रांची नगर निगम,सरोवर नगर पश्चिम सोसाइटी एवं रिलेशनस के संयुक्त तत्वाधान में मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण संरक्षण एव ऊर्जा संरक्षण पर सेमिनार भी आयोजित किया गया,जिसमें 100 लोगों को पर्यावरण संबंधित कई महत्त्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई।





इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिलेशनस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी उपस्थित थे। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में गुरुकुल शिक्षा के निदेशक सूरज प्रसाद उपस्थित थे।इस अवसर पर रांची नगर निगम के सहायक अभियंता सौरभ केसरी , राजकुमार सरोवर नगर पश्चिम सोसाइटी के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद,सचिव विकास सिन्हा, कोषाध्यक्ष रंजित कुमार, संयोजक सोनित कुमार, उपाध्यक्ष पल्लवी सिंह,उपसचिव सोनम शर्मा, प्रवक्ता राजीव सिंह, सदस्य सुरेश कुमार सिंह, सुजीत कुमार गुप्ता, अनंत राय, कमलेश कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।यह जानकारी आशुतोष द्विवेदी ने दी।