राहुल कुमार,हटिया (रांची)।रांची नगर निगम वार्ड संख्या 52 अंतर्गत सिंह मोड़ क्षेत्र में विकास नगर रोड नंबर वन-ए में त्रिवेणी रोशन अपार्टमेंट के सामने खाली पड़े भूखंड पर कचरे का अंबार लगा है।इससे क्षेत्र के निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।





इस संबंध में समाजसेवी अमित पाठक,नंदकिशोर गुप्ता,अनिल कुमार गंझू सहित अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि अपार्टमेंट के सामने कचरा जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। नगर निगम के कर्मियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया है।





मुहल्ले वासियों ने नगर निगम प्रबंधन से अपार्टमेंट के सामने जमा कचरे को अविलंब हटाने का अनुरोध किया है।