रांची प्रेस क्लब में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री का हुआ सम्मान समारोह
मैं रांची प्रेस क्लब का सदस्य हूं,इस क्लब पर समाज को नाज है:संजय सेठ
पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।रांची प्रेस क्लब में जब भी मैं आता हूं लगता है कि अपने परिवार में आया हूं। पूरे देश में ऐसा प्रेस क्लब दूसरा नहीं है। इस क्लब पर समाज को नाज है। यह कहना था रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का। संजय सेठ रविवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा ले रहे थे। संजय सेठ द रांची प्रेस क्लब के एसोसिएट मेंबर भी हैं।
संजय सेठ ने दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने जो भरोसा मुझ पर जताया है मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संजय सेठ ने कहा कि जीवन में पैसे से और पद से कुछ हासिल नहीं कर सकते, अपने व्यवहार से ही हम सब कुछ हासिल कर सकते हैं।
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रांची प्रेस क्लब पहुंचे संजय सेठ का स्वागत क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन और सचिव अमरकांत ने शॉल ओढ़ाकर किया। उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरि,सह सचिव रतन लाल और कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, आलोक कुमार सिन्हा,अंजनी कुमार,आरजे अरविंद,संजय सुमन,सौरभ शुक्ला,चंदन भट्टाचार्य,मोनू कुमार ने पौधा देकर संजय सेठ का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का संचालन मैनेजिंग कमेटी सदस्य आरजे अरविंद ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश राय,प्रमोद झा, निलय सिंह,सुनील सिंह,सुशील सिंह मिंटू,दिलीप सिंह,परवेज़ क़ुरैशी,आमिर,काजल मेहता,अजय लाल,प्रभात जायसवाल आदि मौजूद थे।





