प्रतिनिधि,रामगढ़। रांची पटना फोरांची हजारीबाग फोरलेन पर रामगढ़ के कोठार में भीषण सड़क दुर्घटना, दो की मौतरलेन पर शनिवार शाम लगभग 4 बजे रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार में एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी,जिसमें 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार में फोरलेन पर एक टेलर के चपेट में आने से बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।बताया जाता है कि रांची की ओर से हजारीबाग जा रहे एक ट्रेलर जेएच 05 डीके 6290 ने विपरीत दिशा से आ रहे बुलेट जेएच 01 ईसी 8224 को चपेट में लिया। घटना में बाइक चालक और एक सवार दोनों की मौत घटनास्थल पर हो गई।घटना की जानकारी पर रामगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि टेलर बुलेट को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया था। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रेलर ड्राइवर टेलर को खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त टेलर को कब्जे में ले लिया है।





