प्रतिनिधि,बड़कागांव। कांड़तरी पंचायत अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय सतबहिया में पठन पाठन सामग्री का वितरण किया गया । मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि कांडतरी पंचायत के मुखिया पारसनाथ प्रसाद के हाथों बच्चों के बीच पठन-पाठन कार्य को लेकर पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया ।
स्कूल में बच्चों के बीच 2 सेट स्कूल ड्रेस और 1-1 सेट कॉपी वितरण किया गया। वही कक्षा 1 और 2 मे 3 पेंसिल ,3 रब्बर ,3 कट्टर दिया गया । कक्षा 3,4 और 5 वर्ग के बच्चों को 5 रबड़ ,5 पेंसिल ,5 कट्टर और 1-1 इंस्ट्रूमेंट बॉक्स दिया गया। इसके अलावा कक्षा 6 और 7 के बच्चों को 5 पेन ,5 पेंसिल ,5 रब्बर , 5 कट्टर 1,1 इंस्ट्रूमेंट बॉक्स भी दिया गया।
मौके पर उपस्थित प्रबंधक समिति का अध्यक्ष मालती देवी, उपाध्याय भीम प्रजापति ,सचिव डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, सहायक अध्यापक अरुमीना तिर्की, महुदी से राजकुमार राणा, ज्ञानी महतो, रामेश्वर ठाकुर वार्ड सदस्य अनिल बिरहोर, सरिता देवी, परण पासी के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।





