राजद का मनाया गया 28वां स्थापना दिवस





समीक्षा के साथ साथ पार्टी को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य-सुरेश पासवान





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,देवघर।स्थानीय एक होटल के सभागार में राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस एक सादे समारोह आयोजित कर मनाया गया।इस दौरान मौके पर राजद जिला अध्यक्ष फणी भूषन यादव,पूर्व मंत्री सुरेश पासवान,प्रमोद यादव,संजय मंडल,भूत नाथ यादव,दीपू झा,मुकेश यादव,राजद युवा राष्ट्री प्रवक्ता नीतेश यादव सहित बिहार से पहुंचे राजद के नेता मौजूद थे।कार्यक्रम में जिला के सभी प्रखंडो के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।





कार्यक्रम के दौरान बीते 28 वर्षों में पार्टी ने क्या खोया और क्या पाया इस पर समीक्षा की गई।वहीं उपस्थित अतिथियों ने अपने-अपने विचारों को रखा और संगठन की मजबूती पर बल दिया।





पूर्व मंत्री राजद नेता सुरेश पासवान ने कहा कि हमलोग आज राष्ट्रीय जनता दल की 28वां स्थापना दिवस मना रहें हैं।आज हमारी पार्टी पूरी तरह से जवान हो गया और हमारा उद्देश्य है कि राज्य के सभी विधानसभा में पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सामने विधानसभा चुनाव है उसकी तैयारी में लग जाना है।





सुरेश पासवान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सोंच और विचार को जन-जन तक पहुंचना है।आज हम सभी यह संकल्प ले रहे हैं की पार्टी के उत्थान और मजबूती के लिए कार्य करेंगे।





जिला अध्यक्ष फणी भूषन यादव ने कहा कि पार्टी को मजबूत करना हमारा उद्देश्य है।आज हम लोग यहां समीक्षा कर रहें हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं से राय ली जा रही है कि हम लोगों में क्या- क्या कमियां है।इन सभी चीजों पर फ़ोकस कर पार्टी में सुधार करना है।





कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन कुमार,राज कुमार गुप्ता,राजेन्द्र कुमार यादव,लालमोहन मांझी,राधेश्याम रवानी,मनोज दास,विनोद कुमार यादव,लाल किशुन राम,दिवाकर महथा सहित सैकड़ों राजद परिवार सदस्य मौजूद थे।