प्रतिनिधि,सिंदरी।राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय सिंदरी में डॉ राम मनोहर लोहिया का पुण्यतिथि मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।धनबाद जिला से आए हुए सम्मानित राजद के कार्यकर्ता, जिला के पदाधिकारी, प्रखंड के पदाधिकारी सबों ने उनको याद करते हुए उनके बताए हुए विचारधारा पर चलने के लिए संकल्प लिया।
जिला महासचिव शिवजी यादव ने कहा कि डॉ लोहिया समाजवादी विचारधारा के नेता थे। उन्होंने हमेशा दबे कुचले, शोषित, पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए आवाज बनकर काम किया और समाज के प्रति अच्छा काम करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इसीलिए उनको याद करते हुए हर साल हमलोग राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय सिंदरी मे उनकी पुण्यतिथि मनाते है।
मौके पर उपस्थित रहे जिला महासचिव शिवजी यादव, सिंदरी नगर अध्यक्ष मुनेश्वर यादव, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप पाल, राजकुमार, संजीत यादव ,सुनील सिंह , रोहित कुमार, राकेश कुमार इत्यादि लोग सम्मिलित थे।





