सूबे की राजधानी लखनऊ में उस समय हडकंप मच गया जब रविवार को काकोरी इलाके में पुलिस और एटीएस ने घेराबंदी करनी शुरू की।एटीएस ने अलकायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है।एटीएस को आतंकियों के पास से प्रेशर कुकर बम और विदेशी हथियार और कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। कुछ मैप और दस्तावेज को जलाने की भी बात कही जा रही है।एटीएस जले हुए मैप और दस्तावेज को लेकर पूछताछ और छानबीन करने में जुटी है। एटीएस के मुताबिक इनका हैंडलर पाकिस्तान का है और अलकायदा से भी इनके संबंध हो सकते हैं, जिसका पता लगाया जा रहा है।एटीएस के अनुसार आतंकी काकोरी इलाके में रहकर एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।पकड़े गए दो आतंकियों के साथ मौजूद अन्य 5 साथियों के ऑपेरशन से पहले भागने की सूचना है। इसके साथ ही लखनऊ से सटे अन्य जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है। रायबरेली, सीतापुर, बाराबंकी बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। एटीएस की टीम इस ऑपरेशन के लिए बीते 1 सप्ताह से काम कर रही थी।
एटीएस ने जहां पर आतंकियों को गिरफ्तार किया है वहां पर तीन घर है। 1 शाहिद और गुड्डू का बताया जा रहा है।गुड्डू पांच साल तक सऊदी अरब में रहा है।जानकारी मिली है कि ये टेलीग्राम एप के जरिए अलकायदा के संपर्क में था। 2 घर सिराज का और 3 रियाज का घर है।बताया जा रहा है कि तीनों घरों के अंदर गुप्त तहखाना बना हुआ हैं। अब एटीएस इन तहखानों को खोलने की कोशिश में है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को एटीएस ने छापेमारी कर एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था।गिरफ्तार संदिग्ध के द्वारा बताये निशानदेही पर रविवार सुबह फिर एटीएस की टीम ने दुबग्गा में सिराज, रियाज और शाहिद उर्फ गुड्डू के घर पर छापा मारा।एटीएस ने छापेमारी के दौरान कॉलोनी से शाहिद उर्फ गुड्डू और वसीम को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की।एटीएस ने इसके बाद वसीम नाम के युवक गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहिद अपने परिवार के साथ दुबग्गा के सीता विहार कॉलोनी में रहता है।शाहिद पांच मकानों को किराए पर दे रखा है।उत्तर प्रदेश के कई जिले आतंकियों के निशाने पर थे।काशी,अयोध्या और मथुरा की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कई राजनेता भी आतंकियों के निशाने पर थे।एटीएस का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।आसपास के घरों को भी खाली कराया गया है।
एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी के नेतृत्व में चल रहे इस ऑपरेशन में अभी तक दो प्रेशर कूकर बम, टाइम बम और भारी मात्रा में असलहे बरामद हुए हैं। एटीएस की टीम एक हफ्ते से आतंकियों को ट्रेस कर रही थी। पकड़े गए आतंकियों के तार अलकायदा से जुड़े हैं। बम निरोधक दस्ते द्वारा विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया गया है।
राजधानी में अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार,पांच फरार,अयोध्या,काशी और मथुरा की बढ़ी सुरक्षा
राजधानी में अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार,पांच फरार,अयोध्या,काशी और मथुरा की बढ़ी सुरक्षा <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

