लखनऊ।सोमवार को गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के दरोगा खेड़ा में यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का शिलान्यास किया।गृह मंत्री ने इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफों के पूल बांध दिए।गृह मंत्री ने पांच बार सीएम योगी का नाम लेते हुए अपने भाषण में विपक्ष पर जबरदस्त हमलावर हुए।गृह मंत्री ने सीधे-सीधे इसी बहाने यूपी में बीजेपी के लिए चुनावी शंखनाद किया।गृह मंत्री अमित शाह ने शिलान्यास के बाद मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना की वजह से काफी समय बाद लखनऊ आए हैं और यहां आकर खुशी हो रही है।
गृह मंत्री ने इस मौके पर बीजेपी के पक्ष में चुनावी शंखनाद कर दिया हैं।गृह मंत्री ने कहा कि वो 2017 से पहले यूपी के हर जिले में गए।गृह मंत्री ने पश्चिमी यूपी का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 2017 से पहले लोग डर की वजह से घर छोड़कर चले जाते थे। महिलाओं से अपराध होता था।गोलियां खुलेआम चलती थीं, लेकिन योगी सरकार ने वहां अब हालात को बदल कर रख दिया है।
गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि चुनाव आने पर इन दलों के नेता बाहर निकलते हैं।गृहमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता कोरोना के समय कहां थे, गरीबों को अनाज नहीं मिलता था तो कहां थे।गृह मंत्री ने परिवारवाद की राजनीति पर हमलावर होते हुए कहा कि बीजेपी ने यूपी से जाति और परिवारवाद की राजनीति करने वालों को निकाल कर बाहर फेक दिया है।गृह मंत्री ने लोगों से अपील भि की कि वे योगी के नेतृत्व में सरकार के अच्छे कामों का समर्थन करें।
गृह मंत्री ने कहा कि विकास की 44 केंद्रीय योजनाओं को लागू करने में यूपी देश में सबसे अव्वल है। 22 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाकर योगी के नेतृत्व में प्रदेश पूरे देश में नंबर दो पर आ गया है।गृह मंत्री ने कहा कि बीजेपी को 2017 में यूपी में लचर स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं। जिसे सुधारने का काम योगी सरकार ने सफलता से पूरा किया है और इस वजह से कोरोना काल में यहां के लोगों की जान बचाने में सफलता मिली है।
गृहमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। उनके निर्देश पर बीजेपी की सभी सरकारें दिन रात गरीबों और वंचितों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही हैं।गृह मंत्री ने कहा कि यूपी की सरकार किसी जाति या परिवार के लिए नहीं, सबके लिए काम करती है। उसने चुनावी वादे पूरे किए हैं। विकास के काम कराए हैं और भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने इसके अलावा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट से छात्रों को होने वाले फायदे गिनाए और बताया कि गुजरात की फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी से टाइअप के जरिए कैसे फायदा होगा। आपको बता दें कि लखनऊ में 50 एकड़ जमीन पर यह इंस्टीट्यूट बनाया जा रहा है।





