संवाददाता,रांची।राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को सर्व सनातन समाज का एक शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट कर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।शिष्टमंडल द्वारा ज्ञापन में बांग्लादेश में हिन्दू,सिख,जैन और बौद्ध धर्म के लोगों पर हो रहे अत्याचार का उल्लेख किया गया है।ज्ञापन के माध्यम से इस्कॉन के सन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को बांग्लादेश सरकार द्वारा कारावास से मुक्त करने की बात भी कही गई है।





