राजपुर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम हुआ संपन्न
शत प्रतिशत काम करने पर भारत सरकार ने अभिनन्दन पत्र सीओ के हाथ से सम्मानित हुआ:मुखिया विकाश कुमार उर्फ छोटू सिंह
महिलाओं के सम्मान की गारंटी का नाम मोदी सरकार : सांसद प्रतिनिधि रंजन साव
प्रतिनिधि,कान्हाचट्टी,चतरा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कान्हाचट्टी प्रखंड अन्तर्गत राजपुर पंचायत भवन में मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी के सामने भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद निशा भारती, प्रमुख इंदू कुमारी,अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार,कान्हाचट्टी सांसद प्रतिनिधि रंजन सवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह , राजपुर मुखिया विकास उर्फ छोटू सिंह, मदगड़ मुखिया सुप्रिया कुमारी, इन सबों की उपस्थिति में हमारा संकल्प विकसित भारत से संबंधित शपथ लिया गया और कार्यक्रम में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। अपने अपने वक्तव्य में कहा कि मोदी जी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए कृत संकल्पित हैं।आज के समय में विदेशों में भी मोदी को महाशक्ति के रुप में देख रहा है,जिससे भारत विश्व स्तर पर सबसे मजबूत,महाशक्ति बनकर पुनः विश्व गुरू बनने की स्थिति में है।आयुष्मान योजना जैसे कल्याणकारी योजना से हरेक नागरिक के लिए मुफ्त इलाज की गारंटी मोदी सरकार दे रही है। महिलाओं के सम्मान के लिए, किसानों के सम्मान के लिए मोदी सरकार की गारंटी है।
इस अवसर पर लाभार्थी ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया। मौके पर विनय सिन्हा शंकर सिंह चंदन केशरी, दीपका वर्मा, राहुल ठाकुर, वार्ड सदस्य गण समेत सैकड़ों लाभुक ग्रामीण उपस्थित थे।





