संवाददाता,धनबाद। राजपूत विचार मंच केंद्रीय कमेटी धनबाद जिला के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह जिलाध्यक्ष ने की।कार्यक्रम न्यू कार्मिक नगर स्थित महाराणा प्रताप स्मारक भवन के सभागार में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह विशिष्ट अतिथि, सरयू राय विधायक पूर्वी जमशेदपुर, भाजपा नेत्री रागनी सिंह, पूर्व मेयर इंदु देवी,आशनी सिंह, देव नारायण सिंह आप संयोजक झारखंड प्रदेश, अमलेश सिंह भाजपा जिला युवा अध्यक्ष, मनोज सिंह गोलमारा मुखिया, महामंत्री सुधीर प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, देव प्रशन सिंह,शशिकांत सिंह, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह,कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, अच्छे स्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, आनंद सिंह, दीपक सिंह, कुंवर विक्रम सिंह, रंजीत सिंह, अभिमन्यु सिंह, चंदन सिंह सहित अन्य उपस्थित हुए।अरुण कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि का स्वागत किया। महाराणा प्रताप की तस्वीर को देखकर एवं भवन निर्माण संबंधित ब्राउचर प्रदान की। महाराणा प्रताप स्मारक समिति द्वारा महाराणा प्रताप भवन का निर्माण के बारे में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को भी अवगत कराया।





