प्रतिनिधि,चतरा। राज्य के मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने शनिवार को शहर के गन्दौरी मंदिर के समीप जल छाजन भवन में नवनिर्मित आधुनिक सामुदायिक जिम जल छाजन भवन चतरा का फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया। जिला प्रशासन चतरा द्वारा अधिष्ठापित आधुनिक सामुदायिक जिम जल छाजन भवन चतरा के संचालन हेतु विकास केशरी को नियुक्त किया गया है। इनके द्वारा जीम का संचालन प्रारंभ किया गया है।चतरा वासियों को इस जिम में सादर आमंत्रित किया गया है।





इस सम्बंध में संचालक विकास केशरी ने बताया कि मोबाइल संख्या 9431333282, 8210407739 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि सुबह में 5 बजे से 9 बजे तक वहीं शाम में 4 बजे से 8 बजे रात्रि तक जिम खुली रहेगी। इसके अलावा महिलाओं के लिए भी समय निर्धारित किया जा रहा है।इस दौरान चतरा उपायुक्त अबु इमरान, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार, समाजसेवी नवलकिशोर यादव, नगरपरिषद उपाध्यक्ष सुदेश कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।